देश को पहली बार स्वस्थ भारत का सपना दिखाने वाले पीएम मोदी ने जब गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का प्रबंध किया था तो पूरी दुनिया ने इसे क्रांतिकारी कदम माना था। आज पीएम मोदी की यह स्कीम लाखों गरीबों की जान बचा रही है। अब प्रधानमंत्री देशवासियों को आयुष्मान बनाने के लिए इससे भी बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।
वह कल 11 दिसंबर को गोवा से एक साथ देश को तीन बड़े सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल इंस्टीट्यूट की सौगात देने जा रहे हैं। मगर यह तीनों सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट इसलिए खास हैं कि वह एलोपैथिक न होकर आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक होंगे। पीएम मोदी के इस तोहफे से देश में आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अब एक नई इबारत लिखने को तैयार है।
आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी में ये तीनों इंस्टीट्यूट देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के पहले सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट होंगे। इस तरह के आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी इंस्टीट्यूट की सुविधा अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को गोवा से एक साथ इन तीनों संस्थानों का उद्घाटन करेंगे।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
अरुणाचल सीमा पर चीन की नई चाल, कई जगह तनाव बढ़ा