नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार-शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात एलिवेटेड रोड पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्वालियर निवासी भूमिका जादौन उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
निजी कंपनी में काम करती थी युवती ?
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार मृतका सेक्टर-125 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। बाकी अलग-अलग कंपनी में काम करते थे। ये सभी दोस्त है और गाड़ी में घूम रहे थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी युवक और युवतियां इवनिंग शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतक भूमिका सेक्टर-19 में में रहती थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों में रोबिन, प्रभाष, अर्पित, अभिषेक व युवती श्वेता का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि जिस समय ये हादसा हुआ गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसमें कुछ लोग शराब के नशे में भी थे। सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
घायलों में दो की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद गनीमत यह रही कि पीछे से आ रही कोई गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त कार से नहीं टकराई। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार घटना की पूरी रिपोर्ट निकाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि भूमिका का सिर डिवाइडर से टकरा गया था इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।


More Stories
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक महीने में सोना ₹12,000 और चांदी ₹48,000 तक सस्ती
ISRO’s ‘Smart Boy’ Rocket Set to Launch Key Indigenous Navigation Satellite: Why It Matters