कोरोना वायरस के बाद अब देश में जीका वायरस ने भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में इसका पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल की बच्ची के जीका वायरस से संक्रमित होने के बाद एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।इस वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।
दिशा-निर्देश किए जाएंगे जारी
मंत्री के सुधाकर ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। लोगों के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सावधानी बरत रही है और पड़ोसी जिलों में निगरानी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पुणे में 67 वर्षीय शख्स संक्रमित
इस महीने की शुरूआत में, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पुणे के बावधन क्षेत्र में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग जीका वायरस से संक्रमित पाया गया था।नवंबर को बुखार, खांसी, जोड़ों में दर्द और थकान जैसे लक्षण आने के बाद अस्पताल आया था और 18 नवबंर को जीका वायरस से संक्रमित होने का पता चला।महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ‘महाराष्ट्र में जीका वायरस का एक मामला सामने आया। बावधन पुणे शहर में एक 67 वर्षीय व्यक्ति में इसके लक्षण देखे गए, वह मूल रूप से नासिक का रहने वाला है और 6 नवंबर को पुणे आया था।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief