केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4,46,69,421 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 6,402 हो गए हैं।
केरल में 11 लोगों की मौत
मरने वालों की संख्या 5,30,586 तक पहुंच गई। सुबह 8 बजे तक अपडेट किए आंकड़ो के मुताबिक, संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.01 प्रतिशत है। वहीं, डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,32,433 हो गई।


More Stories
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment
Kochi Mercedes Crash: Victim’s Daughter Accuses Judge of Evidence Tampering