पहला जीका वायरस का मामला मुंबई में सामने आया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले मामले की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। यह संक्रमण एक 79 साल के बुजुर्ग व्यक्ति में पाया गया था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह बुजुर्ग नागरिक फिलहाल स्वस्थ हैं और पूरी तरह से ठीक हैं। बीएमसी ने लोगों से यह अपील की है कि वे इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Also Read: कक्षा 9-10 के लिए 2 भारतीय भाषाएँ, कक्षा 11-12 के लिए 1: एनसीएफ
पुणे में कराई गई थी जीका वायरस की जांच
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा है मुंबई में रहने वाले 79 वर्षीय एक बुजुर्ग शख्स ज़ीका वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि अब वह पूरी तरह से इससे उबर चुके हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, उनमें 19 जुलाई 2023 को बुखार, नाक बंद होना और खांसी जैसे लक्षण दिखे और उन्होंने निजी तौर पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर से लक्षणों का उपचार लिया। उसमें कहा गया है कि मरीज को ठीक होने पर दो अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बीएमसी ने कहा है कि कि लोग घबराएं नहीं, क्योंकि जीका संक्रमण एक स्वयं ठीक होने वाली बीमारी है। बीएमसी के अनुसार बुजुर्ग में संक्रमण के लक्षण दिखने पर सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान केंद्र भेजे गए थे। वहां से संक्रमण की पुष्टि की गई है। बीएमएसी के अनुसार जीका वायरस से संक्रमित बुजुर्ग उपनगर चेंबूर में रहने हैं।

Also Read: World cup 2023: भारत का विश्व कप में अब चैंपियन बनना तय!
बुजुर्ग को हैं कई बीमारियां
बीएमसी ने अपने बयान में बताया है कि मरीज़ को 20 साल पहले एंजियोप्लास्टी की थी और उन्हें मधुमेह, रक्तचाप जैसी अन्य बीमारियां भी हैं। उनकी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जीका वायरस संक्रमित व्यक्ति खुद ही ठीक हो जाता है और यह संक्रमित 80 फीसदी लोगों में किसी भी लक्षण की अवस्था में नहीं आता। बीएमसी ने यह भी कहा कि मरीज के घर के आसपास के घरों में सर्वेक्षण किया गया लेकिन इसके अलावा कोई और मामला नहीं पाया गया। जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छरों के द्वारा फैलता है जिसके कारण डेंगू और चिकुगुनिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
Also Read: Chhattisgarh: Robbers return stole Lord Hanuman’s idol


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation