एक नई रिसर्च में पता चला है कि दिल का दौरा खासतौर पर हफ्ते के एक सबसे ज्यादा देखा गया है। रिसर्च के मुताबिक, सोमवार का दिन ऐसा जब सबसे ज्यादा हार्ट अटैक देखे जाते हैं। अध्ययन के निष्कर्ष मैनचेस्टर में ब्रिटिश कार्डियोवास्कुलर सोसाइटी (बीसीएस) सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए। यह अध्ययन आयरलैंड में बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट और रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के डॉक्टरों द्वारा किया गया था। इस शोध के लिए 20 हज़ार से ज्यादा मरीजों पर स्टडी की गई थी।
बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट में शोध का नेतृत्व करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जैक लाफन ने डेली मेल को पिछले अध्ययनों के निष्कर्षों का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार को ही ऐसा क्यों होता है, यह साफ नहीं है, लेकिन हम मानते हैं कि इसका कुछ संबंध सर्केडियन रिदम से है, जो परिसंचारी हार्मोन को प्रभावित करता है, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि शोध के दौरान सर्दियों में और सुबह के समय दिल के दौरे में इस तरह के बदलाव देखे गए थे।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि सोमवार को वापस ऑफिस जाने का स्ट्रेस भी होता है। तनाव बढ़ने से शरीर में कोर्टीसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है, जो दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है।
STEMI हार्ट अटैक के दौरान क्या होता है?
इस दौरान हृदय की मुख्य धमनियों में पूरी तरह से रुकावट आ जाती है, जिसके कारण वेंट्रिकल्स की मांसपेशियां मर जाती हैं। STEMI को सबसे जोखिम भरे हार्ट अटैक के रूप में जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल रक्त को पम्प कर फेफड़ों तक पहुंचाता है, मासंपेशियों को नुकसान पहुंचने से दिल अपना काम नहीं कर पाता है। क्योंकि दिल की मांसपेशियां पुन: उत्पन्न नहीं होतीं इसलिए नुकसान हमेशा के लिए हो जाता है।
STEMI आम दिल के दौरे से कैसे अलग है?
- एसटीईएमआई तब होता है जब कोरोनरी धमनी पूरी तरह से ब्लॉक हो जाती है और दिल की मांसपेशियां मर रही होती हैं। दूसरे तरह के दिल के दौरे में धमनियों में पूरी तरह से ब्लॉकेज नहीं आती।
- तंबाकू का इस्तेमाल, स्मोकिंग की लत, डायबिटीज से पीड़ित, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, शारीरिक एक्टिविटीज न होना और शराब या फिर एम्फ़ैटेमिन, कोकीन जैसे ड्रग्ज का उपयोग STEMI को ट्रिगर करने के लिए जाना जाता है।
- परिवार में अगर दिल की बीमारी का इतिहा, है, तो भी STEMI का जोखिम बढ़ जाता है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts