विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus Renaming) का नाम बदलने पर विचार कर रहा है. WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एनॉम घेब्रेयिसस ने कहा कि संगठन ‘मंकीपॉक्स वायरस का नाम बदलने पर दुनिया भर के भागीदारों और विशेषज्ञों के साथ काम कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि WHO जल्द से जल्द नए नामों के बारे में घोषणा करेगा. उन्होंने कहा कि कलंक और नस्लवाद से निपटने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं. मंकीपॉक्स वायरस पोक्सविरिडे परिवार में ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित है. ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस में वेरियोला वायरस (जो चेचक का कारण बनता है), वैक्सीनिया वायरस (चेचक के टीके में प्रयुक्त) और काउपॉक्स वायरस भी शामिल है. हालांकि, मंकीपॉक्स वायरस का वास्तविक पशु स्रोत, जो विभिन्न प्रकार के स्तनधारियों में पाया गया है.Also Read – चीन ने लैब में बनाया था दुनियाभर में मौत बांट रहा कोरोना वायरस? जानिए WHO ने अब इस बारे में क्या कहा
यह कदम 11 देशों के लगभग 30 वैज्ञानिकों द्वारा पिछले हफ्ते वीरोलॉजिकल डॉट ओआरजी पर पोस्ट किए गए एक प्रीप्रिंट में आने के बाद आया है, जिसमें ‘भेदभावपूर्ण’ भाषा में कटौती करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है. इसका इस्तेमाल ‘पश्चिम अफ्रीका और कांगो बेसिन’ में बंदरों के वायरस के समूहों को अलग करने के लिए किया जाता है.


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder