डेंंगू के बाद अब इस गंंभीर बीमारी ने मुंबई में दस्तक दे दी है. इस बीमारी ने मुंबई वालों की रात की नींद उड़ा दी है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं खसरा जैसी गंभीर बीमारी की. जिसने डेंगू के बाद देश में तहलका मचा कर रखा है. मुंबई में खसरा का प्रकोप देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ महत्वूर्ण घोषणा की है.
आपको बता दें कि ‘खसरा’ की बीमारी वायरस के कारण होता है जो आसानी से फैलता है. यह बीमारी बच्चों के लिए गंभीर और घातक माना गया है. इस कई जगहों पर ‘रुबेला’ के नाम से भी जाना जाता है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मुंबई शहर का जायजा लेने के लिए एक हाइ लेवल की उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है. जिसकी टीम को मुंबई भेजी गई है जो पूरे राज्य का जायजा करेगी की इस बीमारी ने मुंबई में कितना भयानक रुप अख्तियार कर लिया है.
खसरा क्या है?
खसरा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती हैं. यह सबसे पहले किसी भी व्यक्ति के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर हमला करती है. दवाई और वैक्सिनेशन से इस बीमारी को रोका जा सकता है. आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है ‘खसरा’ की बीमारी. ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ के मुताबिक साल 2017 में सिर्फ खसरा से पूरी दुनिया में लगभग 1 लाख 10 हजार लोगों की मौतें हुईं. जिनमें से अधिकांश बच्चे थे और वह 5 साल से कम उम्र के थे.
लक्षण क्या है?
खसरा के शुरुआती लक्षण में तेज बुखार आता है. अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार आ रहा है तो समझ जाइए खसरा ने अपना पहला संकेत दे दिया है. वायरस के संपर्क में आने के लगभग 10-12 दिन बाद बुखार शुरू होता है और फिर 4 से 7 दिनों तक रहता है. एक व्यक्ति को खांसी, नाक से पानी आना, लाल आंखें, गले में खराश और मुंह के अंदर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं. साथ ही शरीर पर लाल दाने ये सभी खसरा के लक्षण हो सकते हैं.


More Stories
40 विला-कॉटेज खरीद विवाद में IAS शिखर अग्रवाल APO, सरकार की बड़ी कार्रवाई
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9
मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, दो बसें और कैंटर भिड़े; कई यात्री घायल