प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Also Read:टी20 वर्ल्ड कप: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका की चुनौती
योग से हर पल लाभ होता: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बारिश के कारण कार्यक्रम (एसकेआईसीसी में योग सत्र) में थोड़ी देरी हुई…जब योग स्वाभाविक रूप से जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो इसका हर पल लाभ होता है।
Also Read:कनाडाई संसद में आतंकी निज्जर के लिए मौन: हत्या को एक साल हुआ
योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी योग से जुड़े लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री को अपने बीच देख लोग भी उत्साहित हो उठे। लोगों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों ने योग किया। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने लेह के पैंगोंग त्सो में योग किया।
Also Read:पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को झटका दिया, EBC, SC और ST के 65% आरक्षण को किया खत्म
योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला: पीएम मोदी
ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है।
Also Read:साउथ के निर्देशक के साथ धमाकेदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं सनी देओल


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead