डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप ऐसे ही नहीं कहा जाता. कभी-कभी डॉक्टर ऐसे काम कर देते हैं जो इतने आश्चर्यजनक होते हैं कि उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. इजराइल में एक मामला सामने आया था जहां डॉक्टर 12 साल के लड़के का सिर उसकी गर्दन पर लगाने में सफल रहे और उसे फिर से बेहतर बना दिया.
लेमान हसन नामक 12 वर्षीय बच्चा एक हादसे का शिकार हो गया था. जिसमें बच्चे का सिर उसकी गर्दन से अलग हो गया था. हादसा तब हुआ, जब बच्चा साइकिल चलाते समय एक कार की चपेट में आ गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हवाई मार्ग से हादासाह मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसे आपातकालीन सर्जरी के लिए भेजा गया.
गर्दन की चिकित्सा में सफलता
डॉक्टरों ने बताया कि उसका सिर उसकी गर्दन से लगभग पूरी तरह अलग हो गया था. हड्डियों को ठीक करने में मदद करने वाले डॉ. ओहद इनाव ने कहा कि यह बहुत कठिन सर्जरी थी. उन्हें नहीं पता था कि वे इसे ठीक कर सकते हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. सर्जरी में काफी समय लगा, लेकिन अब हर कोई बहुत खुश है क्योंकि यह सफल रही.
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पिछले महीने यानी जून की है, लेकिन डॉक्टरों ने जुलाई तक इस घटना को सार्वजनिक नहीं किया. सर्जनों का यह भी मानना है कि उसकी रिकवरी किसी चमत्कार से कम नहीं थी क्योंकि लड़के के जीवित रहने की बेहद कम संभावना थी. रिपोर्ट के अनुसार हादसे का शिकार हुए बच्चे को उपचार के बाद अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. हालांकि अस्पताल ने बच्चे की रिकवरी पर निगरानी जारी रखा है.
Also Read: Rain abates in parts of north India


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation