मथुरा के कोसी कलां क्षेत्र में स्थित पंचवटी मंदिर की गौशाला में औद्योगिक क्षेत्र से निकला दूषित पानी भर गया है। इससे गौशाला में रखी कई गायें बीमार हो रही हैं। उनके लिए रखा चारा और भूसा भी खराब हो चुका है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर एसडीएम छाता से शिकायत की है और जलनिकासी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
औद्योगिक क्षेत्र से निकला दूषित पानी गौशाला और मंदिर परिसर में भरा, गायें बीमार, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत
नगला हसनपुर स्थित इस मंदिर और गौशाला की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी आगरा कैनाल के रास्ते बहकर सीधे मंदिर और गौशाला परिसर में पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया है। इससे न सिर्फ पशुओं की सेहत पर संकट खड़ा हो गया है, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
also read: सिनेमा में ‘एंग्री मैन’ किरदारों का दबदबा, महिला भूमिकाएँ होती जा रही हैं कमज़ोर
महंत सीताराम बाबा के अनुसार, मंदिर आगरा कैनाल नहर और रेलवे लाइन के बीच स्थित है। औद्योगिक क्षेत्र के कुछ कर्मचारियों ने कैनाल की पटरी काट दी। इसके कारण कोटवन औद्योगिक क्षेत्र का गंदा पानी नहर में बहने लगा। नहर से बहकर यह पानी सीधे गौशाला और मंदिर परिसर तक पहुंच गया।
जलभराव के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। गौशाला में रखी गायें बीमार हो रही हैं। उनका चारा और भूसा नष्ट हो गया है। मंदिर परिसर में दुर्गंध फैल गई है। श्रद्धालुओं का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण भी पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाने से कतराने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के कारण आसपास की खेती भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि गौशाला और मंदिर परिसर से जलनिकासी कराई जाए। आगरा कैनाल की क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत हो। औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि पशु, श्रद्धालु और ग्रामीण राहत पा सकें।
also read: सिनेमा में ‘एंग्री मैन’ किरदारों का दबदबा, महिला भूमिकाएँ होती जा रही हैं कमज़ोर


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway