देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पर कोई ब्रेक नजर नहीं आ रहा है. एक ही दिन में कोरोना वायरस के ताजा मामले तीन हजार के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये पिछले छह महीने में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं. पिछले साल 2 अक्टूबर को कोरोनावायरस के 3,375 मामले सामने आए थे।
13 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 13,509 हो गए हैं। बता दें कि 29 मार्च को सक्रिय मामलों की संख्या 11,903 थी।
रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से एक दिन में 14 लोगों की जान भी गई है। कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 862 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक देश में कोरोना के 4.47 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कुल 4 करोड़ 41 लाख 68 हजार 321 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना की अब तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक भी लग चुकी है।
दिल्ली में कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, और सरकार स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के सर्वोत्तम तरीके पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों और विशेष डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts