बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं. कई लोग उम्र बढ़ने के चलते बालों के सफेद होने से परेशान होते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिनकी उम्र कम होती है लेकिन उनके बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं. ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि बालों को फिर से काला बनाया जाए. हालांकि, बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त हेयर डाई का बार-बार इस्तेमाल, खासकर हर दूसरे-तीसरे दिन करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में बालों को नुकसान न हो और सफेद बाल काले हों, इसके लिए चायपत्ती जैसी प्राकृतिक चीज़ों से बने घरेलू उपाय बेहतर होते हैं.
चायपत्ती और प्याज के छिलकों से बने घरेलू हेयर डाई का आसान नुस्खा
चायपत्ती और प्याज के छिलके को मिलाकर भी हेयर डाई बनाई जा सकती है. इस हेयर डाई से दूर हो जाएगी सफेद बालों की दिक्कत. बाजार की केमिकल वाली हेयर डाई (Hair Dye) का हर दूसरे-तीसरे दिन इस्तेमाल करने पर बालों को नुकसान हो सकता है. ऐसे में बालों को नुकसान भी ना हो और बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाएं इसके लिए घर पर ही हेयर डाई बनाकर लगाई जा सकती है. इस हेयर डाई को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम पर होम शेफ पूनम देवनानी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. आप भी बिना देरी किए जान लीजिए इस घरेलू नुस्खे के बारे में.
प्याज के छिलके और चाय पत्ती से घरेलू हेयर डाई बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
इस हेयर डाई को बनाने के लिए आपको प्याज के छिलके (Onion Peels) और चायपत्ती को एकसाथ पानी डालकर उबालें. इस मिश्रण को आपको तबतक उबालना है जबतक कि पानी भूरा ना हो जाए. इस मिश्रण के पक जाने पर इसे छानकर अलग निकालकर रख लें. रात में इस मिश्रण का इस्तेमाल बालों पर किया जा सकता है. इसे रात में बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और रातभर लगाए रखने के बाद सुबह शैंपू से धो लें. इस मिश्रण को हफ्ते में 2 से 3 बार बालों पर लगाया जा सकता है. प्याज और चायपत्ती (Chaipatti) के इस मिश्रण से सफेद बालों को काला रंग तो मिलता ही है, साथ ही प्याज के गुण बालों को बढ़ाने में भी मदद करते हैं. इस घरेलू उपाय को आजमाने पर अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.
Also Read : 6 महीने में मर जाओगे… 230 किलो के अदनान सामी को जब डॉक्टर ने दी थी चेतावनी


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches