असम, गुजरात और महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश के पूरे आसार हैं। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में रुक-रुक तेज बारिश हो रही है।उधर, तेलंगाना में गोदावरी नदी ने दूसरे खतरनाक स्तर के निशान को पार कर लिया है। वाटर लेवल 50.4 फीट तक पहुंच गया है, जिससे भद्राचलम में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। कर्नाटक में भी हाई अलर्ट है।
दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में सोमवार को बारिश हुई तो वहीं, राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाके अभी बारिश को तरस रहे हैं, यहां 4 दिन बाद बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर में एक 80 साल के बुजुर्ग की घर में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। बुजुर्ग के घर में 3-4 फीट तक पानी भरा था, वो फिसल के गिरे और उठ नहीं सके। घर में अकेले होने की वजह से उन्हें मदद नहीं मिल सकी।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation