विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, नजर धुंधली होना, पाचन संबंधी दिक्कतें, हाथ-पैर में झुनझुनी महसूस होना और जुबान लड़खड़ाना जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं. सेहतमंद रहने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना जरूरी है, ताकि शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल मिलते रहें. यदि आप भी विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं, तो मीट, मछली और अंडे के बजाय इन शाकाहारी खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें.
Also read: तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की लूट, मोबाइल भी छीन ले गए
विटामिन बी12 की कमी दूर करने वाले बेहतरीन वेजिटेरियन फूड्स
दही को पोषण का खजाना कहा जाता है. अगर आप विटामिन बी 12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना एक कटोरी दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें ना सिर्फ विटामिन बी-12 बल्कि, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं.
चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं. क्योंकि चुकंदर में विटामिन बी 12 के साथ-साथ पोटैशियम, फ़ाइबर, आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, फ़ोलिक एसिड, मैग्नीशियम और मैंगनीज़ जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हैं.
Also read: प्रदूषण संकट: दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी, बर्नीहाट वैश्विक सूची में शीर्ष
पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. पनीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं और विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो पनीर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें ना सिर्फ विटामिन बी12 बल्कि, प्रोटीन, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम, और सेलेनियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं.
अगर आप विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे है, तो अपनी डाइट में मशरूम को शामिल कर इसे दूर कर सकते हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन फाइबर, जिंक के साथ ही विटामिन बी 12 भी पाया जाता है.


More Stories
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth
Indian Seafarer Killed in Aerial Strike on Cargo Ship Off Oman; MEA Responds
तिरुवनंतपुरम में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय लड़के की हत्या, बोरे में मिला शव; गर्लफ्रेंड समेत 3 हिरासत में