सर्दी का मौसम शूरू हो चुका है और इसे के साथ हमारी भूख भी बढ़ने लगी है।फिर चाहे स्ट्रीट फूड हो या फिर घर पर बने लज़ीज़ स्नैक्स। हालांकि, ज़्यादा तला खाना आपकी सेहत पर बुरा असर तो करता ही है। सर्दियों में भी स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरी है कि हम ज़्यादा से ज़्यादा हेल्दी डाइट ही चुनें। जी हां, हम बात कर रहे हैं पालक की। पालक कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो सेहत के लिए किसी जादू से कम नहीं है। तो आइए जानें पालक को डाइट में शामिल करने के 6 कारणों के बारे में
1. एनीमिया से बचते हैं
अगर आप नियमित तौर पर अपने खाने में पालक को शामिल कर रहे हैं, तो इससे आपका हीमोग्लोबिन स्तर पर बेहतर होगा। पालक में आयरन, पोटैशियम खूब होता है और इसके साथ ही दूसरे पोषक तत्व भी होते हैं, जो खून बनाने में शरीर की मदद करते हैं। इससे आप एनीमिया से भी बचते हैं।
2. ब्लड प्रेशर कम होता है
हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों से बचने के लिए ज़रूरी है कि हम अपने ब्लड प्रेशर पर नज़र रखें।इसके अलावा पालक दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
3. इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है
सर्दी के महीनों में हमारी इम्यूनिटी कुछ कमज़ोर हो जाती है, इसलिए ज़रूरी है कि हम इसे मज़बूत बनाने के लिए एक्सट्रा काम करें। इम्यूनिटी के लिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज़ियों को ज़रूर शामिल करना चाहिए।
4. वज़न घटाने में भी कारगर
पालक को मील में लेने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। साथ ही यह शरीर को ज़रूरी विटामिन्स, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स भी देती है। अगर आप अपनी डाइट में पालक को शामिल करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपको वज़न घटाने में मदद मिलेगी, बल्कि आप हेल्दी भी रहेंगे।


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet