मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर विशेष रूप से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कलाकार ने पशुपतिनाथ की सवारी के दौरान स्टेज पर उनके करतबों का प्रदर्शन किया था. इस दौरान, उसके चेहरे पर आग लग गई थी. तुरंत कार्रवाई की गई और आग को बुझाया गया, लेकिन यह घटना बेहद खतरनाक थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसके बाद लोग विभिन्न प्रकार के टिप्पणियाँ कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदसौर में सावन के सातवें सोमवार को श्री पशुपतिनाथ शयन कालीन आरती युवा मंडल द्वारा पशुपतिनाथ की अष्ट धातु से बनी प्रतिमा की पालकी यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था. इसके साथ ही करतब भी दिखाया जा रहा था.
Also Read: John Cena ‘especially excited’ to make wrestling debut in India on WWE return

मध्यप्रदेश: चेहरे पर लगी आग
डांस और गाने के बाद एक कलाकार स्टेज पर करतब दिखा रहा था. वह मुंह में पेट्रोल लेकर एक करतब दिखाने नहीं जा रहा था कि एक ऐसी घटना घटित हो गई, जिससे आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे. दरअसल, करतब दिखाने के दौरान कलाकार ने जब अपने मुंह में पेट्रोल भरा तो अचानक उसके चेहरे पर आग लग गई. कलाकार ने उस वक्त मुखौटा पहन रखा था, उसने जल्द ही मुखौटा निकाल कर फेंक दिया.
Also Read: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बोले अमित शाह- कारसेवकों…..
सोशल मीडिया पर वीडियो
मुखौटा तुरंत निकाल देने की वजह से कलाकार ज्यादा घायल नहीं हुआ. उसे एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ देर के ट्रीटमेंट के बाद उसे घर भेज दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि इस तरह के करतब नहीं दिखाने चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पैसे के लिए इस तरह की चीजें नहीं करनी चाहिए, इससे आपके परिवार को भी बहुत कुछ झेलना पड़ सकता है.
Also Read: फर्जी 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation