देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस HMPV के मामले सामने आने के बाद लोग चिंता में हैं। इस वायरस के उभरने के बाद से कई लोग इसे कोरोना जितना खतरनाक मान रहे हैं और इससे जुड़ी संभावित महामारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।कोविड-19 की तरह यह वायरस भी चीन से शुरू होकर दुनियाभर में फैल रहा है, जिससे नई महामारी की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, यह दावा सच नहीं है। HMPV को लेकर अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जो इसे कोरोना जितना खतरनाक साबित करती हो। हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार इस भ्रम को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी कड़ी में, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
Also Read : भारतवंशी अनीता आनंद बन सकती हैं कनाडा की PM
HMPV पर डॉ. सौम्या की सलाह घबराएं नहीं सतर्क रहें
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के बारे में जानकारी साझा की और लोगों से घबराने से बचने की अपील की। उन्होंने लिखा, “यह एक पुराना वायरस है जो श्वसन संक्रमण का कारण बनता है, और इसके अधिकतर मामले हल्के होते हैं।”
साथ ही, उन्होंने सर्दी-जुकाम के लक्षणों के लिए सामान्य सावधानियां बरतने की सलाह दी। डॉ. सौम्या ने लिखा, हर पैथोजन का पता लगाने के बजाय, हमें सर्दी होने पर मास्क पहनना, हाथ धोना, भीड़ से बचना और गंभीर लक्षणों पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
Also Read : कोलकाता मेट्रो का आत्महत्या रोकथाम अभियान, यात्रियों से अपील
डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर से जानने की कोशिश
ऐसे में हमने सीके बिड़ला हॉस्पिटल गुरुग्राम में क्रिटिकल केयर एंड पल्मोनोलॉजी के हेड डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर से जानने की कोशिश की कि क्या यह वायरस सच में किसी महामारी की वजह बन सकता है। इस पर डॉक्टर ने बताया कि इस वायरस के आने से महामारी जैसे हालात नहीं बनेंगे।
इस वायरस के बढ़ते मामलों को देख लोग ऐसे में हमने सीके बिड़ला हॉस्पिटल गुरुग्राम में क्रिटिकल केयर एंड पल्मोनोलॉजी के हेड डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर से जानने की कोशिश की कि क्या यह वायरस सच में किसी महामारी की वजह बन सकता है। इस पर डॉक्टर ने बताया कि इस वायरस के आने से महामारी जैसे हालात नहीं बनेंगे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation