महामारी शुरू हुए तीन साल बीत चुके हैं, और संक्रमण का खतरा अभी भी बढ़ रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। इससे पता चलता है कि मानव जाति अभी ऐसी आपदाओं के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में प्रकृति से खिलवाड़ करना कितना सही है यह एक बड़ा सवाल है। आइए आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं कि देश और दुनिया में कोविड-19 को लेकर स्थिति कैसी है।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 10,300 के आसपास बनी हुई है। 26 मार्च 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,433 थी, जबकि 25 मार्च को इनकी संख्या 8,601 दर्ज की गई थी।
केरल में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक है, पिछले 24 घंटों में 1,805 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, 0.08 प्रतिशत की दैनिक सकारात्मक दर और 0.08 प्रतिशत की साप्ताहिक सकारात्मक दर के साथ अब तक 932 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 530,837 हो गई है।
इससे पहले 26 मार्च को 1,890 नए मामले सामने आए थे, जबकि 25 मार्च को 1,590 नए मामले मिले थे, जबकि 01 नवंबर 2022 को 1,046 नए मामले सामने आए थे।
सबसे अधिक सक्रिय मामले केरल में है, इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में मामले सक्रिय हैं।
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9.9 करोड़ पर पहुंच गई हैं। जबकि अब तक 120,775 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन ने पिछले सात दिन के दौरान 54,449 लोगों में संक्रमण की सूचना दी है।
वहीं यदि वैश्विक स्तर पर देखें तो पिछले सात दिनों में कोरोना के 6.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले सात दिनों में 4,338 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में पिछले सात दिन के दौरान 1.3 लाख नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि एक सप्ताह में 1,741 लोगों की जान कोरोना ने ली है।
भारत में केरल में 2471 मामले सक्रिय हैं जबकि महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2117 है। इसी तरह गुजरात में 1697, कर्नाटक में 792, तमिलनाडु में 608, उत्तरप्रदेश में 246, दिल्ली में 528, हिमाचल प्रदेश में 415, हरियाणा में 243, गोवा में 212, मामले सक्रिय हैं।
आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.02 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा