झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि हो गई है। शहर के होटवार इलाके के रीजनल पोल्ट्री फार्म में 1745 मुर्गियों के साथ 2196 पक्षियों की मौत हो गई है। इसके अलावा 1697 अंडों को नष्ट किया गया है। मुर्गियों के सैंपल की जांच भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में होने के बाद एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 की पुष्टि हुई है। यह वायरस पक्षियों में बीमारी का कारण बनता है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
Also read: सूर्यकुमार यादव बने नंबर एक, बाबर आजम को नुकसान
बर्ड फ्लू के कारण संक्रमित क्षेत्र में प्रतिबंध
संक्रमण की पुष्टि होने वाले क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों, उनसे संबंधित उत्पाद, अंडा की खरीद-बिक्री और ट्रांसपोर्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एक रैपिड रिस्पांस टीम गठित की है, जिसमें प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी और सहायक निदेशक, पोल्ट्री फार्म, क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म, होटवार रांची से समन्वय स्थापित करके कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
Also read: स्नाइपर की 6 गोलियां झेल लेगा नया भारतीय ‘कवच’, बाकी बंदूकें फेल
सफाई और डिसइन्फेक्शन कार्य
एक्शन प्लान के अंतर्गत, होटवार के शेष पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों को वैज्ञानिक तरीके से मारने और निपटारे किए जाने का निर्देश दिया गया है, इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का पूर्ण सफाई और डिसइन्फेक्शन कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत, एपिसेंटर से एक किलोमीटर की दायरे में मुर्गी पालन से संबंधित सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लिया जा सके। टीम को निर्देश दिया गया है कि एपिसेंटर से 10 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिन्हित करें और इस क्षेत्र में एवियन इन्फ्लूएंजा की गहन निगरानी करें।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder