Asia Cup 2022 : एशिया कप 2022 का आयोजन इस बार यूएई में हो रहा है। इसके लिए टीम इंडिया को जल्द ही यूएई रवाना होना है।

Asia Cup 2022 Rahul Dravid :
टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो गया है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया है। अब टीम इंडिया का अगला मिशन एशिया कप है, लेकिन इससे पहले कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम यूएई रवाना हो, टीम इंडिया को एक और बहुत बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इससे अब उनके एशिया कप के लिए यूएई जाना संदिग्ध नजर आ रहा है।
जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल खिलाड़ी सीधे यूएई जाएंगे:
एशिया कप 2022 का आयोजन इस बार यूएई में हो रहा है। इसके लिए टीम इंडिया को जल्द ही यूएई रवाना होना है। जिम्बाब्वे सीरीज में जो खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल थे, उनमें से केवल केएल राहल, दीपक हुड्डा और आवेश खान ही एशिया कप की टीम में शामिल हैं। बताया जाता है कि ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे से सीधे यूएई रवाना होंगे, वहीं जो खिलाड़ी भारत में हैं, वे यही ये रवाना होंगे। इससे पहले कि टीम इंडिया यूएई रवाना होती, राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। अब सवाल ये है कि राहुल द्रविड़ एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ जाएंगे या नहीं। क्योंकि एशिया कप के आयोजन में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा हुआ है। पहल मैच 27 अगस्त को होगा और इसके बाद 28 अगस्त को टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए उतरेगी।
वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं एशिया कप के लिए टीम इंडिया के कोच :
खास बात ये है कि राहुल द्रविड़ जिम्बाब्वे भी नहीं गए थे। इस सीरीज के लिए भारत के कई सीनियर खिलाड़ी रेस्ट कर रहे थे और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी भारत में ही थे, उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे भेजा गया था। हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है और न ही राहुल द्रविड़ के कोविड पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि की गई है। लेकिन अगर राहुल द्रविड़ एशिया कप में नहीं जा पाते हैं तो पूरी संभावना है कि वीवीएस लक्ष्मण ही टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी एशिया कप में निभाते हुए नजर आएंगे।

More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder