आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने बताया कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।
केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि यह इलाज सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा, चाहे वे किसी भी श्रेणी से संबंधित हों।
इससे पहले, केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए 2500 रुपए की पेंशन, ऑटोवालों के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा और महिलाओं के लिए 1000 रुपए महीना देने की घोषणा की थी।
Also Read: भूटान में डोकलाम के पास बसाए चीन ने 22 गांव, बढ़ाई भारत की टेंशन
अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं
दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, और अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।
12 दिसंबर को केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के तहत 18+ महिलाओं को ₹1000 मासिक देने की घोषणा की, जो चुनाव के बाद ₹2100 हो जाएगी।
10 दिसंबर को केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए 4 घोषणाएं कीं: बेटी की शादी के लिए 1 लाख, वर्दी के लिए ₹2500, 10 लाख का लाइफ और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, और बच्चों की कोचिंग के लिए मदद।
केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की। इस योजना में 80 हजार नए बुजुर्गों को जोड़ा गया है। पहले 4.50 लाख लोग इसका लाभ उठाते थे, अब 5 लाख से अधिक बुजुर्ग इस योजना का हिस्सा होंगे।
60-69 साल के बुजुर्गों को ₹2000 और 70+ को ₹2500 पेंशन मिलेगी। केजरीवाल ने इसे बुजुर्गों का धन्यवाद कहा।
Also Read: भारत का पहला डायबिटीज बायोबैंक: शुगर नियंत्रण में कैसे करेगा मदद
दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में AAP के 27 और भाजपा के 4 विधायक थे, लेकिन इस बार AAP ने 24 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने AAP और कांग्रेस के गठबंधन की अफवाहें खारिज कर, कहा पार्टी स्वतंत्र लड़ेगी।
बुधवार को खबर आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटें देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की अफवाह को खारिज किया।
Also Read: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change