देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिल्ली में 50 डिग्री के करीब (49.9 डिग्री) पहुंचे अधिकतम तापमान ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है. बुधवार को, बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गईं.
Also Read: छिंदवाड़ा: सामूहिक हत्याकांड में परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा फिर लगा ली फांसी
शेखपुरा के एक स्कूल में भीषण गर्मी की वजह से छात्राओं की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. भीषण गर्मी के कारण शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत मनकौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों में छात्राएं बेहोश हो गईं. प्रचंड गर्मी की वजह से कुछ छात्राएं प्रार्थना के दौरान और कुछ छात्राएं क्लासरूम में बेहोश हो गईं.
Also Read: ‘छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ…’, दिल्ली के रेस्टोरेंट का अनोखा दावा
गर्मी का प्रकोप से 18 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
छात्राओं के बेहोश होने पर शिक्षकों में भी अफरा तफरी मच गई, जबकि छात्राओं के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल में पहुंच गए. बाद में छात्राओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
Also Read: Mizoram: 10 dead, several missing as stone quarry collapses in Aizawl amid heavy rainfall
दरअसल, मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी की वजह से करीब 18 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है. बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री के पार है, भीषण गर्मी होने के बावजूद सभी विद्यालय खुले हुए हैं.
Also Read: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation