कई बार भारतीय नाश्ते में ज्यादा तेल होता है और कुछ व्यंजन तो ऐसे भी होते हैं जिनमें पोषक तत्व बहुत कम या न के बराबर होते हैं. अगर सेहतमंद नाश्ते की बात करें, तो इसमें ऐसे फूड शामिल होते हैं जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और शरीर को दिनभर की ऊर्जा मिलती है. अक्सर लोगों को लगता है कि अगर नाश्ता भारतीय है
और घर पर बना है तो वह सेहतमंद ही होगा, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट शाइनी सुरेंद्रन का कहना है कि कुछ भारतीय ब्रेकफास्ट ऐसे
Also read: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?
भी हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते और सुबह के वक्त उन्हें खाने से बचना चाहिए. ऐसे में ज़रूरी है कि आप यह जानें कि कौन-कौन से नाश्ते नुकसानदायक हो सकते हैं – क्या इनमें आपका पसंदीदा नाश्ता भी शामिल है?
Also read: मोदी की सेना को खुली छूट: पाकिस्तान में उल्टी गिनती शुरू
क्या आप जानना चाहेंगे कि वो कौन-कौन से भारतीय नाश्ते हैं जिन्हें सुबह नहीं खाना चाहिए?
उपमा – सूजी का उपमा (Upma) कार्ब्स से भरपूर होता है. इसे सूजी के अलावा वर्मिसेली यानी सेवइयां से भी बनाया जाता है. इसमें फाइबर और प्रोटीन नहीं होता है. न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि अगर उपमा को सिर्फ तड़का लगाकर तैयार किया जाए तो इससे शरीर को कुछ खासा पोषण नहीं मिलता है. उपमा हेल्दी बने इसके लिए सूजी के बजाय मिलेट का उपमा बनाएं या फिर रागी या मट्टा चावल लें और 50 से 70 प्रतिशत सब्जियां डालें जिससे इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाए. इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहेगा. प्रोटीन बूस्ट के लिए मुट्ठीभर मटर इसमें डाले जा सकते हैं.
पोहा – पोहा में सिर्फ कार्ब्स होते हैं, बेहतर विकल्प है मिलेट पोहा सब्जियों, अंडे या टोफू के साथ।
Also read: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?
स्मूदी बाउल – सुनने में स्मूदी बाउल हेल्दी लगता है लेकिन इसमें फलों और ड्राई फ्रूट्स की सिंपल शुगर भरपूर मात्रा में होती है. इससे ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) हो सकता है. अगर आपको स्मूदी बाउल पसंद है तो साथ में अंडा भी खाएं जिससे शुगर स्पाइक ना हो.
ब्रेड टोस्ट – मैदा से बनने वाली ब्रेड तुरंत ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है, खासकर तब जब इसे चीनी वाली चाय के साथ लिया जाता है. अगर आप ब्रेड लवर हैं तो सादा ब्रेड खाने के बजाय सब्जियों का सैंडविच या अंडे और ग्रीन चटनी का सैंडविच बनाकर खाएं. इससे शरीर को प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है. मैदे की ब्रेड के बजाय आप सारडो ब्रेड खा सकते हैं. इससे न्यूट्रिएंट बूस्ट भी मिलेगा.
पूड़ी और आलू – न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि सुबह के समय तला हुआ खाना अच्छी चॉइस नहीं है. इसमें मौजूद तेल और कैलोरीज वजन को बढ़ा सकती है और इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो जाता है.


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches