बेंगलुरु कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। मोदी 21 जून को योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु का दौरा करेंगे। मोदी के दौरे से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 जून को पहुंच रहे हैं। मोदी के आगमन के साथ धुंआधार प्रचार की तैयारी है। पार्टी पश्चिम बंगाल स्टाइल में आक्रामक प्रचार अभियान छेड़ेगी।
चुनावों में अभी 10 माह का समय बचा है, लेकिन भाजपा 150 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद संघ ने 23-24 जून को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कुछ सीनियर मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है, ताकि यह एनालिसिस किया जा सके कि क्या कुछ क्षेत्रों में सरकार की अपनी कथित कमी और भ्रष्टाचार का असर भाजपा के चुनावी पर पड़ रहा है।
PM मोदी के दौरे के बाद गृह मंत्री और मुख्य चुनाव रणनीतिकार अमित शाह भी कर्नाटक में पहुंचेंगे।


More Stories
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9
नागपुर में गिरफ्तारी से पहले आगरा के होटल में श्रद्धा दुबे रुकी थी, बहन के साथ बुर्का पहनकर पहुंची थी ताज नगरी
बिहार के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, स्थानीय लोगों ने क्या बताया?