चट्टान आने से टनल का कार्य रुका; सुबह 5 बजे 2 केला और फ्रूटी खाकर सो रहा है राहुल | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे हुए 10 साल के राहुल को करीब 60 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। राहुल 60 फीट से भी नीचे गड्ढे में फंसा हुआ है। रोबोटिक्स तरीका फेल हो जाने के बाद टनल के सहारे बाहर निकालने का प्लान बनाया गया है। टनल की राह में एक बड़ी चट्टान आ गई है। हैंड ड्रिलिंग मशीन से चट्टान को तोड़ा काटा जा रहा है। कलेक्टर ने इससे बड़ी मशीन मंगाई है। ज्यादा बड़ी मशीन का उपयोग यहां करने से आसपास कम्पन की संभावना बढ़ जाएगी। जो कि राहुल के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए सूझबूझ और एक्सपर्ट के बीच चर्चा करके ही कोई फैसला लिया जा रहा है।बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर लाने को लेकर प्रशासन तैयारियों में लग गया है। राहुल अभी सो रहा है। सुबह 5 बजे 2 केला और फ्रूटी दिया गया था।


More Stories
वैजापुर में एक्सपायरी बिस्किट को लेकर हंगामा, अधिकारी के मुंह में ठूसा बिस्किट
प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा
CBI Arrests IRS Officer in ₹40 Lakh Bribery Case; Court Declares Arrest Illegal