गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कटहल की सब्जी नज़र आने लगती है, इसकी मसालेदार सब्जी कई घरों में पसंद की जाती है. यह सब्जी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है की कई लोग इसे वेज मटन कहते हैं. लेकिन जब इसे घर पर काटने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग पीछे हट जाते हैं. वजह है इसका चिपचिपा रस, जो हाथों और चाकू पर इस तरह चिपक जाता है कि साफ करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो सही तरीका जान लेना जरूरी है.
कटहल काटते ही क्यों चिपचिपे हो जाते हैं हाथ?
कटहल के अंदर एक सफेद गाढ़ा पदार्थ होता है, जिसे लेटेक्स (Latex) कहा जाता है. यह प्राकृतिक गोंद (Natural Gum) जैसा होता है. जैसे ही कटहल को काटा जाता है, यह बाहर निकलता है और हवा के संपर्क में आकर ज्यादा चिपचिपा हो जाता है. यही कारण है कि हाथ, चाकू और किचन की सतह तक गंदी हो जाती है. कटहल काटने से पहले कर लें ये तैयारी
कटहल काटने से पहले थोड़ी तैयारी करना बहुत जरूरी है. अपने हाथों और चाकू पर अच्छी तरह तेल लगा लें. आप सरसों का तेल या कोई भी कुकिंग ऑयल (Cooking Oil) इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे लेटेक्स सीधे त्वचा या चाकू पर चिपकता नहीं है और सफाई आसान हो जाती है.
Also Read:बेमौसम बारिश से फसल नुकसान, CM योगी ने मुआवजे का भरोसा दिया
अपनाएं ये 5 सिंपल स्टेप-
1)हाथों और चाकू पर पहले से तेल लगा लें.
2)कटहल को मजबूत सतह पर रखकर बड़े चाकू से काटें.
3)इसे बीच से काटकर अंदर का सख्त हिस्सा निकालें.
4)छोटे टुकड़ों में काटते समय चाकू को बार-बार साफ करें.
5)काम खत्म होने के बाद हाथों को नींबू या तेल से साफ करें.
अगर हाथों पर चिपचिपाहट रह जाए तो क्या करें ?
अगर हाथों पर चिपचिपा पदार्थ रह जाए, तो घबराएं नहीं. थोड़ा सा नींबू का रस या तेल लेकर हाथों पर रगड़ें. इससे लेटेक्स आसानी से निकल जाता है. इसके बाद साबुन से हाथ धो लें. कटहल काटना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन सही तरीके से यह काम बेहद आसान हो सकता है. अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो बिना किसी झंझट के कटहल का मजा ले सकते हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation