गर्मी हो या सर्दी, आंवले का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद में आंवला को शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है. क्या आप जानते हैं गर्मियों में आंवला खाने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और सुस्ती पूरी तरह दूर हो जाती है. हालांकि, इसके सेवन से पहले तरीका जान लेना भी जरूरी है.
कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिक
इसके लिए मटके का पानी, सेंधा नमक, धागे वाली मिश्री, सब्जा के बीज और आंवला का चूर्ण या ताजे आंवले का रस लें. पानी में एक आंवला रस मिलाएं, सब्जा के बीज और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं. पूरी तरह मिलाने के बाद उसमें धागे वाली मिश्री को पीसकर मिलाएं और आखिर में बर्फ डालकर सर्व करें. यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और थकान तुरंत दूर करता है. आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या ‘अमृतफल’ माना गया है, जो शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने में मदद करता है. आवंला वात, पित्त, कफ तीनों को संतुलित करने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मौसम बदलने पर होने वाले संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखता है. गर्मी से बचने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आंवले से बने शरबत का सेवन करना अधिक लाभकारी माना गया है.
Also Read:होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर
आंवला ड्रिंक पीने के फायदे
इस शरबत के सेवन से गर्मियों में लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर की अंदरूनी गर्मी कम होती है. गर्मियों में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए भी आंवला का शरबत मदद करता है. गर्मियों में पित्त और वात का असंतुलन आम है, जिससे शरीर में जकड़न बनी रहती है. इस सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आंवला का शरबत मददगार है. वात और पित्त के कम होने से पेट की अग्नि भी शांत होती है और चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे कम होते हैं. गर्मियों में शरीर बाहरी और आंतरिक रूप से रूखा महसूस करता है. आंवला के रस के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है और त्वचा से संबंधित विकार भी कम होते हैं.
Also Read:नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ली, Bihar में नई सरकार के संकेत


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed