महाशिवरात्रि के अवसर पर 45 दिनों तक चले महाकुंभ 2025 का समापन हो चुका है, लेकिन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान करने का सिलसिला अब भी जारी है. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित करेंगे. इस समारोह में मेले के दौरान बने चार विश्व कीर्तिमानों के प्रमाण पत्र मिलने की भी संभावना है.
Also Read : भारत: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान, कोच ने निकाली भड़ास
महाकुंभ में रेलवे की अभूतपूर्व सेवा: 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में इतना भव्य आयोजन हुआ. सभी के सहयोग से हम घनिष्ठ समन्वय के साथ काम कर पाए, जिसकी वजह से हम 13,000 ट्रेनों की योजना के मुकाबले 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करने में सक्षम हुए. हम महाकुंभ के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम तक लाने में सक्षम हुए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों और अन्य रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की.
Also Read : विदेशी ताक़तें कैसे खोज रही हैं सीरिया में दख़ल करने के रास्ते
कुंभ में बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर, सफाई अभियान जारी
हम ने सुनिश्चित किया कि महाकुंभ के 45 दिनों के दौरान श्रद्धालुओं को रखरखाव के मामले में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर विचार करने और उन्हें भीड़ के रूप में न देखने के लिए निर्देशित किया. हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे संचालन नियमावली में स्थायी बदलाव लाएंगे.” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं. उन्होंने अरैल घाट पर मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया. महाकुंभ समापन पर सफाई अभियान चल रहा है.
Also Read : ये क्या! मुस्लिम लीग करने लगी शशि थरूर की तारीफ


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder