Also Read : पीओके पर भारत के एक्शन से डरी पाकिस्तानी सेना, श्रीनगर के पास बना रही नया एयरबेस
कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर विवाद गहरा गया है. रविवार को पश्चिम बंगाल में करीब दो हजार स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं. भाजपा ने आरोप लगाया कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के लौटने के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला हुआ. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. विवाद के बीच भाजपा ने एक और बड़ा दावा किया है. पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि पार्क सर्कस सेवन इलाके में शोभायात्रा पर पथराव किया गया और भगवा झंडा लगे वाहनों को निशाना बनाया गया. दूसरी ओर, कोलकाता पुलिस का कहना है कि किसी भी शोभायात्रा के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी.
Also Read : ट्रंप का वार, iPhone पर ऐपल की ‘उई अम्मा’ हालत
सुकांत मजूमदार का आरोप: “पार्क सर्कस में रामनवमी जुलूस पर सुनियोजित हमला, पुलिस मूकदर्शक बनी रही”
केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक्स पर लिखा कि रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर बर्बर हमला किया गया. भगवा झंडा लेकर चलने की वजह से वाहनों पर पत्थर बरसाए गए. विंडशील्ड तोड़ दिए गए. अराजकता फैलाई गई. यह कोई आकस्मिक नहीं बल्कि लक्षित हिंसा थी. और पुलिस कहाँ थी? वहीं देख रही थी. खामोश और रीढ़विहीन थी. वही पुलिस बल जिसे खुद ममता बनर्जी ने चुना था. उसे तुष्टीकरण की राजनीति ने पूरी तरह से पंगु बना दिया है. निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया.
Also Read : पीओके पर भारत के एक्शन से डरी पाकिस्तानी सेना, श्रीनगर के पास बना रही नया एयरबेस
रामनवमी विवाद पर बीजेपी नेता का हमला: “ये तो बस शुरुआत है, अगली बार और भव्य जुलूस निकलेगा”
उन्होंने कार में तोड़फोड़ का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह कायरतापूर्ण निष्क्रियता एक बात साबित करती है कि रामनवमी के दौरान एकजुट बंगाली हिंदुओं की दहाड़ ने व्यवस्था को हिला दिया है. ममता की लाडली शांति वाहिनी शांतिपूर्ण नहीं है, वे घबराए हुए हैं. डरे हुए हैं! यह तो बस शुरुआत है. हम कोलकाता से वादा करते हैं कि अगले साल इससे भी बड़ा, जोरदार और शक्तिशाली रामनवमी जुलूस पार्क सर्कस से होकर गुजरेगा। और वही पुलिसवाले जो आज चुप रहे? वे हम पर फूल बरसाएंगे. इन शब्दों पर ध्यान दें.
Also Read : 20 साल की छात्रा को दिल के दौरे, बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों की राय


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed