दशहरे के इस पूजा पंडाल को इस तरह सजाया गया है कि देखने पर लगेगा जैसे आप मेट्रो में सफर कर रहे हैं।
पूरे भारत में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा के पंडाल बनाए गए हैं, और इस बीच सोशल मीडिया पर कई शानदार पंडालों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इन दिनों कोलकाता के एक अनोखे पंडाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें धोखा खा जाएंगी।
Also Read : पुणे में ऑडी ने डिलीवरी बॉय को कुचला
पूजा पंडाल को देख लोग हुए कंफ्यूज
वीडियो में दिख रहे पंडाल को देखकर आपको यह समझना मुश्किल होगा कि आप मेट्रो में हैं या किसी पूजा पंडाल में। इसे देख कर हर कोई हैरान रह जाता है।
इस पंडाल को इस तरह सजाया गया है कि यह देखने में मेट्रो कोच की तरह लगता है, और लोग इसमें आ-जा रहे हैं।
इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो वे किसी मेट्रो कोच में चल रहे हों। मेट्रो की तरह दिखने वाले इस पंडाल के अंत में जाकर भक्त माता रानी के दर्शन कर पाते हैं।
Also Read : PM Modi: ईस्ट एशिया सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, यह खास उपलब्धि पाने वाले पहले नेता
लोगों ने पंडाल बनाने वाले कलाकारों की तारीफ की
इस वायरल पूजा पंडाल का वीडियो @abirghoshal अकाउंट से एक्स पर साझा किया गया है। इसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया, साथ ही कई कमेंट भी किए हैं।
जहां कई लोगों ने इस पूजा पंडाल को देखकर हैरानी व्यक्त की है, वहीं कुछ ने इसे एक खूबसूरत नजारे जैसा बताया है।
कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के पंडालों में देखने वाली कला और रचनात्मकता बेमिसाल होती है। हर पंडाल इतना अनोखा होता है कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल है।
Also Read : महादेव ऐप धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead