आज ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, पटना और कोलकाता समेत विभिन्न शहरों में सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ अदा की जा रही है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। यह त्योहार आपके लिए खुशहाली लाए और आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता मिले। ईद मुबारक।’’
Also Read : “चेन्नई में CSK का दबदबा, RCB की हालत खराब!”
राष्ट्रपति ने दिया स्पेशल मैसेज
इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुर्मू ने कहा, ”ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।”
Also Read : इस बार 3 करोड़ के पार! भारत में बनेंगे पिछले साल से दोगुना आइफोन
CM योगी, आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश के सभी लोगों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।” अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि ईद का यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं और एक मजबूत और समृद्ध समाज बनाया जा सके।
Also Read : मोदी की थाईलैंड-श्रीलंका यात्रा, BIMSTEC में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशियों और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।
Also Read : “ऋतिक के बेटे रेहान हैं पापा की हूबहू फोटोकॉपी, 19 में दिखते हैं सुपरस्टार”
अखिलेश-मायावती ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ईद की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “चांद बारीक है, आज ईद है। सबको ईद मुबारक!” बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “समस्त देशवासियों व ख़ासकर भारतीय मुसलमानों एवं उनके परिवार वालों को, पवित्र रमज़ान के एक महीने के रोज़े के बाद, ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद व सभी के लिए बेहतर ज़िन्दगी की शुभकामनाएं, जिसकी गारण्टी बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान में निहित।”
Also Read : भारत ने विकसित की पहली स्वदेशी MRI मशीन
रमजान के महीने के समापन पर रविवार को चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश में सोमवार को मनाया जा रहा है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal