पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी है. इस तस्वीर में दिखाई देने वाली लड़की का नाम मोनालिसा है. अपनी कजरारी आंखों और प्यारी मुस्कान की वजह से मोनालिसा इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं. बीते कुछ दिनों में मोनालिसा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. उनके बारे में काफी जानकारी भी सामने आई है. हाल ही में, उनके घर के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है.
Also read:अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी: अगले 100 दिनों में क्या बदलाव आएंगे?
महाकुंभ में वायरल हो रही मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है. वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष बेचने महाकुंभ में पहुंची थी. मोनालिसा के दादा बताते हैं, ‘हम लोग 35 से 40 सालों से यहीं महेश्वर में रह रहे हैं. छोटा मोटा काम करते रहते हैं. अभी मेरा बेटा अपने परिवार के साथ सामान बेचने महाकुंभ गया हुआ है.’
जब उनसे मोनालिसा के बारे में पूछा गया तो वह कहते हैं, ‘वह बेचारी प्रयागराज में बहुत परेशान हो रही है. काम ही नहीं कर पा रही. सभी लोग पीछे पड़े रहते हैं. कैमरा लेकर आ जाते हैं और बातें करते रहते हैं. वह सामान बेच ही नहीं पा रही है.’
Also read:‘Saif Ali Khan is staying positive, recovering steadily,’ shares sister Saba
मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल: रुद्राक्ष बेचने में हो रही परेशानी
हाल ही मोनालिसा भी कुछ वीडियो में यह कहती नजर आई थी कि वह रुद्राक्ष नहीं बेच पा रही, क्योंकि लोग उन्हें काम ही नहीं करने दे रहे. खबर यह भी आई थी कि वह महाकुंभ छोड़कर घर चली गई हैं. हालांकि उनके दादाजी कहते हैं कि अभी यहां नहीं आई, वह महाकुंभ में ही है. उन्होंने यह भी बताया कि मेरे बेटे ने उससे यह जरूर कहा है कि तुझे अब घर भेज देंगे, लेकिन अभी तक वो वहां से नहीं निकली है.


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश