प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड में संगम स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ रात 10 बजे के बाद अचानक बढ़ गई. रात 10:30 बजे स्थिति बेकाबू होने लगी, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं का जंक्शन में प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया.
Also Read : पाकिस्तान की फजीहत, विकेटकीपर ने कसा तंज – चांद तक चले तो
प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़ से मचा हंगामा, प्रशासन ने खुसरो बाग की ओर किया डायवर्ट
इस वजह से सड़क पर खड़े लोग शोरशराबा करने लगे. जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल पर मौजूद श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन में बैठाए जाने लगे. इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी. इस दौरान तकरीबन 30 मिनट तक यात्रियों को जंक्शन पर प्रवेश नहीं दिया गया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रयागराज जंक्शन पर काफी देर अफरातफरी का माहौल बना रहा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं को खुसरो बाग की ओर डायवर्ट कर दिया.
Also Read : चैंपिंयस ट्रॉफी पहली बार कब खेली गई थी, कौन जीता था
खुसरोबाग में रोके गए यात्री, एनाउंसमेंट के जरिए समझाया गया धैर्य रखने को
खुसरोबाग में भी मैसेज किया गया कि अभी कुछ देर वहां से किसी भी यात्री को बाहर न निकलने दिया जाए. इस दौरान जंक्शन के बाहर एवं खुसरोबाग पर लगातार एनाउंसमेंट किया जाता रहा कि यात्री धैर्य से काम लें. कुछ ही देर में उन्हें उनके गंतव्य तक जाने वाली ट्रेन पर पहुंचा दिया जाएगा. वहीं भीड़ बढ़ने पर प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक बारी-बारी से आधा दर्जन ट्रेनें पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, मानिकपुर रूट की ओर रवाना की गई.
इससे काफी भीड़ निकल गई. इसके बाद महज आधे घंटे के भीतर प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल खाली हो गए. आश्रय स्थल खाली होने के बाद खुसरो बाग से श्रद्धालुओं को स्टेशन की ओर जाने की अनुमति दी गई. आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को कतारबद्ध कर स्टेशन तक पहुंचाया, जिससे रात में आवागमन फिर से सुचारू हो गया.
Also Read : छावा पर भारी पड़ा पहला सोमवार, चार दिन में सबसे कम कमाई के साथ खाते में आया बस इतना


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief