प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. ऐसे में यदि आप महाकुंभ में स्नान का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य ले लें.
Also Read: गणतंत्र दिवस पर डबल जैकेट को लेकर खुफिया एजेंसियां क्यों सतर्क हैं, जानें वजह
प्रयागराज महाकुंभ: जौनपुर और वाराणसी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग दिशा-निर्देश
अगर आप जौनपुर की तरफ से प्रयागराज आ रहे हैं तो आपको सहसों से गारापुर होते हुए आना पड़ेगा. यहां चीनी मिल पार्किंग झुंसी और पूरेसूरदास पार्किंग गारा रोड पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
महाकुंभ में जाने वाले लोगों के लिए यातायात पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत बाहरी वाहनों की महाकुंभ क्षेत्र में एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. अगर आप वाराणसी से प्रयागराज आ रहे हैं तो मेला क्षेत्र में आने के लिए कनिहार रेलवे अंडरब्रिज से शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग में वाहनों को पार्क कर सकते हैं। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
Also Read: पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 50 दिन पूरे
मिर्जापुर, रीवा, कानपुर, और लखनऊ मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग गाइड
अगर आप मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज आ रहे हैं तो देवरख उपरहार और सरस्वती हाईटेक पार्किंग तक आने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा, रीवा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और नव प्रयागम पार्किंग एरिया में पार्क कराए जाएंगे. कानपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्सलेन होते हुए बेली कछार और बेला कछार एक या दो में पार्क कर सकेंगे. प्रतापगढ़ और लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालु बेली कछार व बेला कछार दो तक वाहनों को पार्क कर सकते हैं. यहां से ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों से श्रद्धालु संगम तट तक जा सकेंगे.
Also Read: 10 साल पहले यूपीएससी परीक्षा टॉप की थी, टीना डाबी ने फिर दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज महाकुंभ: काली-2, नागवासुकि, बघाड़ा, और अन्य पार्किंग स्थलों के निर्देश
काली-2 पार्किंग- ओल्ड जीटी रोड से अलोपी देवी मंदिर के बगल से बांघबरी रोड होते हुए मेला के अस्थाई थाना अलोपी देवी मंदिर के पास स्थित काली-2 पार्किंग में पार्क कर सकेंगे. नागवासुकि पार्किंग (बक्शी बांध पार्किंग)- बालसन चौराहे से हाशिमपुर पुल से होते हुए नागवासुकि रैंप से नीचे इस पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे.
बघाड़ा पार्किंग- वालसन चौराहे से श्रद्धालु हाशिमपुर पुल से बक्शी बांध उतरकर पानी की टंकी के बगल से नीचे उतरकर इस पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे. ईसीसी डिग्री कॉलेज पार्किंग और जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पार्किंग- पुराने शहर से यमुना बैंक रोड से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को इस पार्किंग में पार्क कर सकेंगे.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा