राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी दीपावली सहित अन्य पर्व और त्योहारों पर क्रैकर्स जलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी देश की राजधानी में पटाखों पर रोक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध केवल पटाखों के जलाने पर ही नहीं, बल्कि उसके निर्माण और बिक्री पर भी रहेगा. यानी दिल्ली के सीमा क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, बिक्री और उसके उपयोग सभी पर रोक पहले की तरह जारी रहेगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसर कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : जी-20: राष्ट्रपति भवन में सऊदी क्राउन प्रिंस का स्वागत, पीएम मोदी ने लगाया गले
बैन जरूरी
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध से प्रदूषण में लगातार गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानकों खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए भी ऐसा करना जरूरी है. दिल्ली प्रदूषण को लेकर स्थिति अभी ठीक नहीं है. यही वजह है कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
दिल्ली सरकार ने राजधानी में बड़े पैमाने पर प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पिछले साल भी पटाखों पर विंटर के मौसम में प्रतिबंध लगाया था. साथ ही प्रदूषण विभाग सहित अन्य एजेंसियों से कहा था कि वो सरकार के आदेशों पर अमल सुनिश्चित करें. दिल्ली के सीमावती इलाकों से दिल्ली में पटाखों की आने वाली खेप पर नजर रखें. पिछले साल 29 सितंबर 2022 को पटाखों की खरीद-फरोख्त और पटाखे चलाने पर दिल्ली पल्यूशन कंट्रोल कमिटी ने रोक लगाई थी. बैन के पीछे कमेटी का कहना था कि त्योहारी मौसम के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा होता है. इसके अलावा, पटाखों की बिक्री होने और पटाखे चलाने पर पल्यूशन लेवल में और ज्यादा इजाफा होगा.
Also Read : Earthquake Of 4.4 Magnitude Strikes Bay Of Bengal


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief