महाकुंभ प्रयागराज के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने महाकुंभ में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस देने का ऐलान किया। इसके साथ ही, उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 16,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने की भी घोषणा की।
इसके अलावा महाकुंभ में कार्यरत सभी कर्मियों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। अप्रैल निगम गठित होगा। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भी भेजे जाएंगे।
Also Read: सेमीफाइनल में भारत किस टीम का सामना करेगा? ग्रुप-बी से अंतिम चार में पहुंचने की दौड़ हुई रोमांचक!
स्वच्छता कर्मियों को पहले आठ से 11 हजार रुपये
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को पहले आठ से 11 हजार रुपये माह मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ में सफाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि अप्रैल से सफाई कर्मचारियों को 16,000 रुपये का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा… अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सीधे बैंक हस्तांतरण दिया जाएगा और उन सभी को स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे बेहतर कल्याण और सहायता सुनिश्चित होगी।”
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया।
Also Read: दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं और बारिश से तापमान घट गया
योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार समेत प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों और अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज में नाव चालकों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा, “पंजीकरण के बाद हर नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी। नाव खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी। जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा।”
Also Read: ये क्या! मुस्लिम लीग करने लगी शशि थरूर की तारीफ


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation