Allu Arjun with daughter: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी के साथ गणेश विजर्सन किया। क्यूट बेटी और पिता का प्यार देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

Allu Arjun with daughter:
फिल्म ‘पुष्पा: द राइज‘ स्टार तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन इस समय पूरे देश के फेवरेट हैं। फिल्म की सफलता ने उन्हें एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में अल्लू अर्जुन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपनी क्यूट बेटी अरहा के साथ गणेण विजर्सन करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में यह साफ दिख रहा है कि अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया।
अल्लू अर्जुन से ज्यादा बेटी पर फैंस का ध्यान :
इन तस्वीरों और वीडियो में हम साफ देख सकते हैं कि अभिनेता अपने स्टार डम को छोड़कर सिर्फ एक पिता के रोल में हैं। वह अपनी बेटी के साथ गणेश विसर्जन का हर पल एंजॉय करना चाह रहे हैं। सिर्फ अल्लू अर्जुन ही नहीं देखने वालों का ध्यान भी अरहा ने ही ज्यादा खींचा।
बेटी को गोद में लेकर लगाए बप्पा के जयकारे :
इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। उन्होंने अरहा को अपनी बाहों में ले लिया और खूब जोर शोर से “गणपति बप्पा मोरया” का जयकारा लगााया। इस वीडियो को देखकर लो अल्लू अर्जुन के पिता वाले रूप की तारीफ कर रहे हैं। वह कमेंट में लिख रहे हैं कि यहां पुष्पा झुक जाता है। यहां कई लोग बेटी और पिता के रिश्ते का प्यार देखकर भावुक कविताएं और वाक्य भी लिख रहे हैं।

More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches