अक्षय तृतीया, जो भारतीय पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को मनाई जाती है, का विशेष महत्व है. ‘अक्षय’ का अर्थ है जो कभी नष्ट न हो और स्थिर रहे. इस दिन किए गए दान, पूजन, हवन और अन्य पुण्य कार्य अक्षय फल देते हैं. इसे किसी भी शुभ कार्य और नई शुरुआत के लिए सबसे उपयुक्त मुहूर्त माना जाता है. धार्मिक दृष्टिकोण से, अक्षय तृतीया विश्वास और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी को भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे स्थाई समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति का संकेत माना जाता है. इसे युगादितिथि भी कहा जाता है क्योंकि त्रेता युग की शुरुआत इस दिन हुई थी.
Also Read : अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के ताजा रेट
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की खरीदारी और उसका शुभ फल
इस वर्ष, तृतीया 29 अप्रैल को मंगलवार शाम 5:32 से शुरू होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे तक रहेगी. ग्रंथों धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु के अनुसार, बुधवार को सूर्योदय व्यापिनी तिथि होने के कारण, अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाना शास्त्रसम्मत रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख मास में विवाह करना शुभ होता है और इस दिन की गई खरीदारी का लाभ लंबे समय तक मिलता है. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है जो समृद्धि का प्रतीक है. सोना-चांदी को धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इनकी खरीदारी को स्थाई धन और सौभाग्य की प्राप्ति के रूप में देखा जाता है.
Also Read : खुशी मुखर्जी की बोल्ड ड्रेस पर ट्रोल, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद बनना है क्या?
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी और उसके धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में पीली धातु सोने को सबसे पवित्र और अक्षय माना गया है. इसे देवताओं की धातु माना जाता है इसलिए अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की परंपरा है. पद्म पुराण के अनुसार इस तिथि पर धन के देवता कुबेर को देवताओं का खजांची बनाया गया था. इस तिथि पर लक्ष्मी पूजा भी होती है जिससे जीवन में स्थाई समृद्धि आती है. इस दिन ग्रहों की शुभ स्थिति बनने से हर तरह की खरीदारी और नई शुरुआत लंबे समय तक फायदा देने वाली रहेगी. स्कंद पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना समृद्धि देने वाला होता है. इसी तरह धनतेरस, रथ सप्तमी गुरु पुष्य और रवि पुष्य योग भी सोना खरीदने का विशेष मुहूर्त है. ग्रंथों में बताया गया है सोना पूर्व या उत्तर दिशा से खरीदना चाहिए.
Also Read : फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा जहां खड़ा हो जाए लाइन वहीं से शुरू होती है


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा