अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में IPL चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए हैं। उस समय भारत की मुख्य टीम इंग्लैंड में होगी। इसका मतलब होगा कि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी आयरलैंड दौरे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसे देखते हुए पंड्या को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम की कमान दी गई है।
टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद से मैदान से दूर रहे हार्दिक ने IPL 2022 में वापसी की थी और पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को दमदार प्रदर्शन से विजेता बना दिया। हार्दिक को इसी का इनाम BCCI ने दिया है। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रही सीरीज में उन्हें उप कप्तान बनाया गया और अब आयरलैंड दौरे के लिए वो कप्तान होंगे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder