कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ समेत कई चर्चित हस्तियां कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सोनिया तो कोरोना होने की वजह से ही ED के सामने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाईं। यानी देश में एक बार फिर से कोरोना सिर उठाने लगा है।
देश में पिछले हफ्ते, यानी 30 मई से 5 जून के बीच कोरोना के रिकॉर्ड 25,300 मरीज मिले हैं। यह पिछले तीन महीने, यानी 7 से 13 मार्च के बीच मिले केस के बाद सबसे ज्यादा वीकली केस हैं। ये 23-29 मई के केसेज की तुलना में 45% ज्यादा हैं। 23-29 मई के दौरान देश में 17,361 नए मरीज मिले थे। हालांकि, इस दौरान मौतों का कम होना राहत की बात रही।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना का बढ़ना जारी है। महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते कोरोना के 7,253 नए मरीज मिले, जो उससे पहले के हफ्ते की तुलना में 130% यानी दोगुने से भी ज्यादा हैं। 23-29 मई के दौरान राज्य में कोरोना के 3,142 मरीज मिले थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation