श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर 3 जून को रिलीज हुआ था। अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के पहले सॉन्ग ‘धूप पानी बहने दे’ की रिलीज की अनाउंसमेंट की है। यह गाना लेट सिंगर केके ने गाया है, केके का आखिरी गाना कल यानी की 6 जून को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “‘शेरदिल’ का सॉन्ग कल रिलीज होगा। टी सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी फिल्म का पहला गाना ‘धूप पानी बहने दे’ कल रिलीज करेंगे। सॉन्ग को केके ने गाया है, गुलजार ने लिखा है और शांतनु मोइत्रा ने कंपोज किया है।”


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’