भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज काफी रोमांचक रहने वाली है.
इस सीरीज में कई बड़े स्टार खिलाड़ी आमने सामने होंगे. ऐसे में फैंस को इन प्लेयर्स के बीच काफी रोमांचक जंग भी देखने को मिलेगी. आइए आपको बताते हैं कि कौन से खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा टक्कर देखने को मिलने वाली है.
इस सीरीज में केअल राहुल टीम का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे। इससे राहुल ने टीम इंडिया का नेतृत्व किया था.
साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक ने आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खतरनाक खेल दिखाया. आईपीएल 2022 के 15 मैचों में उन्होंने 508 रन बनाए थेजिसमें एक पारी में तो उन्होंने नाबाद 140 रन भी बनाए थे. इस सीरीज में क्विंटन डि कॉक का सामना उमरान मलिक से होगा. आईपीएल 2022 के 14 मैचों में उमरान मलिक ने 22 विकेट अपने नाम किए थे. वे लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं.
आईपीएल 2022
टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन इस सीरीज में उनके सामने एनरिक नॉर्खिया जैसे तेज गेंदबाज की चुनौती होगी. नॉर्खिया ने आईपीएल 2022 में 6 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे. वहीं, केएल राहुल ने इस सीजन के 15 मैचों में 51.33 की औसत से 616 रन बनाए थे. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच फैंस का एक रोमांचक जंग देखने को मिलेगी.
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत से भी इस सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है.
ऋषभ पंत स्पिन गेंदबाजों से सामने काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं.
लेकिन इस सीरीज में उनका सामना टी20 के नंबर 1 गेंदबाज तबरेज शम्सी से होगा. फैंस को इन खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर का बेसब्री से इंतजार है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation