उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के लोधन का पुरवा गांव की रहने वाली यशोदा लोधी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लोग उन्हें ‘इंग्लिश विद देहाती मैडम’ के नाम से जानते हैं। यशोदा खेतों में काम करने के साथ अंग्रेजी सिखाने वाले वीडियो भी बनाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी प्रतिक्रिया दी।
Also Read : सैटेलाइट कम्युनिकेशन में भेदभाव के आरोप खारिज, सरकार ने दी सफाई
पति ने डांटा, फिर भी बनाया वीडियो
यशोदा ने अपने वीडियो में बताया कि जब वह खेत में काम करते हुए रील बनाने लगीं, तो उनके पति ने उन्हें डांट दिया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका यह छोटा-सा प्रयास इतनी बड़ी पहचान दिलाएगा। कुछ समय बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
प्रियंका चोपड़ा के इस कदम से यशोदा बेहद खुश हुईं। उन्होंने अभिनेत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके छोटे-से समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर, आर. माधवन और अभय देओल ने भी उनके वीडियो की तारीफ की। यशोदा ने अपने फॉलोअर्स को संदेश दिया कि छोटे प्रयासों को कभी कम नहीं समझना चाहिए।
प्रियंका चोपड़ा के अलावा इन सितारों ने भी की तारीफ
यशोदा ने बताया कि उनके घर में टीवी नहीं है और वह सेलिब्रिटीज को ज्यादा फॉलो भी नहीं करतीं। इसलिए शुरुआत में उन्हें पता नहीं चला कि कई मशहूर हस्तियों ने उनके काम की सराहना की है। जब उनके छात्रों ने उन्हें यह खबर बताई, तो उन्हें काफी खुशी हुई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी का धन्यवाद किया।
यशोदा ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की और खुद मेहनत करके अंग्रेजी सीखी। शुरुआत में वह दूसरे लोगों के वीडियो सुनकर और उनकी नकल करके अभ्यास करती थीं। करीब 15 दिनों की लगातार प्रैक्टिस के बाद उन्होंने अपना अलग अंदाज विकसित किया और वीडियो बनाना शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार, उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है।
Also Read : सैटेलाइट कम्युनिकेशन में भेदभाव के आरोप खारिज, सरकार ने दी सफाई


More Stories
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment
Kochi Mercedes Crash: Victim’s Daughter Accuses Judge of Evidence Tampering