अक्टूबर 2024 में दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा की वसीयत का खुलासा हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए ‘रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन’ और ‘रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट’ को दान किया है। ये दोनों संस्थाएं परोपकार और दान से जुड़े कार्यों के लिए स्थापित की गई थीं। वसीयत में उनकी सौतेली बहन शिरीन जेजेभोय और डीना जेजेभोय का भी जिक्र है, जिन्हें बैंक एफडी, फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स, घड़ियाँ और पेंटिंग्स दी गई हैं।
Also Read : घिबली और AI सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण कॉपीराइट संकट
भाई जिमि नवल टाटा को जुहू वाला रतन टाटा का बंगला मिलेगा. शांतनु नायडू का एजुकेशन लोन फ्री कर दिया गया है. इसके अलावा वसीयत में चौंकाने वाला नाम मोहिनी एम दत्ता का है. रतन टाटा से करीबी रिश्ता रखने वाले मोहिनी टाटा ग्रुप के पूर्व कर्मचारी थे. रतन टाटा ने वसीयत में उनके नाम पर करीब 500 करोड़ की संपत्ति करने की बात लिखी है. जब पहली बार मोहिनी एम दत्ता का नाम सामने आया था तो रतन टाटा की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही थी. आइए जानते हैं कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता?
कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता?
जमशेदपुर के रहने वाले मोहिनी मोहन दत्ता ट्रैवल सेक्टर में काम करते हैं. इतनी बड़ी संपत्ति मिलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है. दत्ता का परिवार ‘स्टैलियन’ (Stallion) नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाती थी, जिसका 2013 में ताज सर्विसेज में मर्जर कर दिया गया था. ताज सर्विसेज, ताज ग्रुप ऑफ होटल्स का ही हिस्सा है. स्टैलियन में दत्ता फैमिली की 80% हिस्सेदारी थी, जबकि बाकी 20% टाटा इंडस्ट्रीज के पास थी. मोहिनी मोहन दत्ता टीसी ट्रैवल सर्विसेज के डायरेक्टर भी रह चुके हैं, जो कि थॉमस कुक से जुड़ी कंपनी थी. दत्ता की दो बेटियों में से एक ने 2024 तक नौ साल तक टाटा ट्रस्ट्स में काम किया. उससे पहले वह ताज होटल्स में काम करती थी।
Also Read : नोएडा में लेम्बोर्गिनी से टक्कर मारने वाला ब्रोकर, कार का मालिक यूट्यूबर
रतन टाटा की बर्थ एनिवर्सरी में हुए थे शामिल
टाटा ग्रुप के सूत्रों के अनुसार मोहिनी मोहन दत्ता हमेशा खुद को टाटा फैमिली का करीबी बताते थे. अक्टूबर 2024 में रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया में दत्ता ने कहा था कि वह रतन टाटा से जमशेदपुर के डीलर्स हॉस्टल में पहली बार मिले थे. उस समय रतन टाटा महज 24 साल के थे. उन्होंने यह भी कहा कि टाटा ने मेरी मदद की और मुझे जीवन में आगे बढ़ाया. मोहिनी ने बताया कि वह पिछले 60 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. मोहिनी दत्ता दिसंबर 2024 में मुंबई के एनसीपीए में आयोजित रतन टाटा की बर्थ एनिवर्सरी में भी शामिल हुए थे।
Also Read : बैंकिंग नए नियम: एटीएम से कैश निकालना महंगा, न्यूनतम बैलेंस नियम सख्त
टाटा की वसीयत में और क्या-क्या?
रतन टाटा की वसीयत के अनुसार भाई जिमी नवल टाटा (82 साल) को जुहू वाला बंगला मिलेगा. मेहली मिस्त्री को अलीबाग की संपत्ति और टाटा की तीन कीमती बंदूकें मिलेंगी. वसीयत के अनुसार टाटा ग्रुप के मुखिया के पालतू जानवरों के लिए 12 लाख रुपये कॉर्पस बनाया जाएगा. इसमें से हर तिमाही में 30,000 रुपये मिलेंगे. एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शांतनु नायडू को दिया गया स्टूडेंट लोन और उनके पड़ोसी जेक मालिते को दिया गया इंटरेस्ट फ्री एजुकेशन लोन माफ कर दिया जाएगा।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा