हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म सीरीज ‘थॉर’ का नया पार्ट ‘थॉर: लव एंड थंडर‘ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रहा है। क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म ने 4 दिन में भारत से करीब 65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म फर्स्ट वीकेंड में इंडिया से सबसे ज्यादा कमाने वाली 5वीं हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 1,983 करोड़ के बजट में बनी ‘थॉर-4’ ने इंडिया से चौथे दिन यानी फर्स्ट संडे को 18.40 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) 17 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 11.5 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 18.5 करोड़ की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने 4 दिन में इंडिया से अब तक 64.80 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इंडिया में इस फिल्म को 7 जुलाई को 2,800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। ट्रेड एनालिस्टों को उम्मीद है कि यह फिल्म अगले एक-दो दिन में सिर्फ इंडिया से ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।
इस फिल्म को इंडिया के एक दिन बाद 8 जुलाई को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया। US से फिल्म ने 3 दिन में 1,135 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं इसके अलाव अन्य देशों से फिल्म ने 3 दिन में 1,262 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ने इंडिया और वर्ल्ड वाइड यानी इंटरनेशली 4 दिन में अब तक 2,397 करोड़ रुपए से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को वर्ल्ड वाइड 7,834 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead