टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह वनडे क्रिकेट में भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12वीं सीरीज जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाकिस्तानी टीम ने जिम्बाब्वे को लगातार 11 वनडे सीरीज में हराया है।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। करियर का 100वां वनडे खेल रहे शाई होप ने 115 रनों की पारी खेली। कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर के बल्ले से 63 रन निकले। संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 54 रन की पारी खेली।


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।