Ind vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया का एक तेज गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहा है. इस खिलाड़ी को अब आने वाले मुकाबलों में प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है.

Team India vs West Indies 3rd T20:
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेली जा रही 5मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है. टीम इंडिया को इसी महीने एशिया कप खेलना है. ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास टीम में जगह बनाने का ये आखिरी मौका है, लेकिन ये युवा तेज गेंदबाज इन मौकों को लगातार बर्बाद कर रहा है. इस खिलाड़ी को अब सीरीज के बचे मैचों में प्लेइंग 11 से भी बाहर बैठना पड़ सकता है. ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज में पूरी तरह फ्लॉप रहा है.
इस गेंदबाज ने मौकों को किया बर्बाद:
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेले गए अभी तक इन तीन टी20 मैचों में एक ही ऐसा भारतीय गेंदबाज है जिसने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. ये तेज गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि आवेश खान (Avesh Khan) हैं. आवेश खान (Avesh Khan) इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप नजर आए हैं. उनका ये प्रदर्शन अब बड़ी टेंशन बनने वाला है. वह इस दौरे पर विकेट लेने के लिए जूझ रहे हैं और खूब रन लूटा रहे हैं. आवेश खान वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी रन बचाने में नाकाम रहे हैं.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उड़ाई धज्जियां:
आवेश खान (Avesh Khan) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 15.66 की इकॉनमी से 47 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया. आवेश खान आवेश खान (Avesh Khan) इस मैच के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. वहीं इस सीरीज में वह अभी तक खेले दो मैचों में 14.62 की इकॉनमी से 78 रन खर्च कर चुके हैं और 1 ही विकेट हासिल किया है.
वनडे डेब्यू में ही रहा बिल्कुल फ्लॉप:
आवेश खान (Avesh Khan) ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ही अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन वे इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. आवेश खान (Avesh Khan) ने इस मैच में 6 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9.00 की इकॉनमी से 54 रन खर्च किए. आवेश खान (Avesh Khan) इस दौरे पर अभी तक कुल तीन मैच खेल चुके हैं और 1 विकेट ही चटकाने में कामयाब रहे हैं. आवेश का ये खराब प्रदर्शन आने वाले मैचों में उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकता है.

More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder