टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंद दिया। 48 सालों में यह पहला मौका है जब भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया है। भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ 1974 में पहली बार कोई वनडे मुकाबला खेला था।भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और जसप्रीत बुमराह (19/6) के करियर बेस्ट परफॉर्मेंस की बदौलत इंग्लैंड को 25.2 ओवर में 110 रन पर रोक दिया। यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने आशीष नेहरा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2003 वर्ल्ड कप में नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट लिया था।
जवाब में भारत ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 58 गेंद में सबसे ज्यादा नाबाद 76 रन बनाए। शिखर धवन ने 54 गेंद में 31 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 131 का रहा।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead