एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ का जलवा बरकरार है। फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की तैयारी कर रही फिल्म ‘आरआरआर’ के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। आलिया भट्ट, रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर को अब इंटरनेशनल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 में अपने नाम दो नॉमिनेशन कर लिए हैं। फिल्म को दो कैटेगरी बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में और फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस तरह से दो अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ दो क्रांतिकारियों की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजा रही है।
‘RRR’ इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में जगह बनाने वाली अकेली इंडियन फिल्म है। इससे पहले फिल्म RRR को ऑस्कर में भी भेजने की डिमांड हुई थी, हालांकि उस अवॉर्ड फंक्शन में ऑफिशियल एंट्री से ये फिल्म पीछे रह गई थी। डायरेक्टर एस एस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है, इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार फिल्म को एक बार फिर थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change